अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्मभूमि। जब से भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है, हर सनातनी के दिल में एक ही इच्छा है एक वह अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करना करें।
2026 में दिल्ली से अयोध्या जाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। जहाँ पहले गिने-चुने साधन थे, आज Vande Bharat और Amrit Bharat जैसी वर्ल्ड क्लास ट्रेनें इस रूट पर दौड़ रही हैं। लेकिन अक्सर यात्रियों के मन में सवाल होते हैं Delhi to Ayodhya Vande Bharat का किराया कितना है? सस्ती टिकट कैसे बुक करें?
अगर आप भी दिल्ली से अयोध्या ट्रेन (Delhi to Ayodhya Train) से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस विस्तृत गाइड में हम आपको ट्रेन लिस्ट, टाइम टेबल, टिकट प्राइस और स्टेशन से मंदिर तक पहुँचने की पूरी जानकारी देंगे
Delhi to Ayodhya Train List (Time Table 2026)
दिल्ली (NDLS/ANVT/DLI) से अयोध्या के लिए सुबह, शाम और रात—हर समय ट्रेनें उपलब्ध हैं। नीचे 2026 की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों की सूची दी गई है:
(नोट: समय और प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं, यात्रा से पहले IRCTC पर चेक जरूर करें)
| गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | कहाँ से | चलने का समय | कहाँ तक | पहुँचने का समय | चलने के दिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 12226 | Kaifiyat SF Express | Delhi Junction (DLI) | 08:25 PM | Ayodhya Dham (AY) | 06:53 AM | Daily |
| 15744 | Farakka Express | Delhi Junction (DLI) | 09:40 PM | Ayodhya Dham (AY) | 11:01 AM | Sunday, Monday, Wednesday, Thursday, Friday |
| 15558 | Darbhanga Amrit Bharat Express | Anand Vihar (ANVT) | 03:10 PM | Ayodhya Dham (AY) | 01:05 AM | Tuesday & Friday |
| 14018 | Raxaul Sadbhavana Express | Anand Vihar (ANVT) | 04:30 PM | Ayodhya Dham (AY) | 05:46 AM | Sunday, Monday, Wednesday, Friday |
Delhi to Ayodhya Train Ticket Price (2026 Rates)
यात्री अक्सर गूगल पर सर्च करते हैं कि “Delhi to Ayodhya train ticket price” क्या है। आपकी सुविधा के लिए हमने बजट के हिसाब से किराये को बाँटा है:
1. Premium Travel (Vande Bharat)
अगर आप समय बचाना चाहते हैं और लग्जरी सफर पसंद करते हैं:
- AC Chair Car (CC): ₹1,600 – ₹1,850
- Executive Chair Car (EC): ₹2,900 – ₹3,200
- (इसमें कैटरिंग/खाना शामिल हो सकता है)
2. Comfort Travel (AC Sleeper)
अगर आप रात में सोकर जाना चाहते हैं (Kaifiyat/Ayodhya Exp):
- 3rd AC (3A): ₹950 – ₹1,300
- 2nd AC (2A): ₹1,500 – ₹2,100
- 1st AC (1A): ₹2,500 – ₹3,000
3. Budget Travel (Sleeper & Amrit Bharat)
छात्रों और बजट ट्रैवलर्स के लिए:
- Sleeper (SL): ₹380 – ₹550
- General/2S: ₹180 – ₹250
- Amrit Bharat (Push-Pull): यह नॉन-एसी ट्रेन है लेकिन बहुत फ़ास्ट है। इसका किराया साधारण स्लीपर से थोड़ा (15-20%) ज्यादा हो सकता है, लेकिन सुविधाएँ बेहतर हैं।
स्टेशन से मंदिर कैसे पहुँचें?
ट्रेन से उतरने के बाद मंदिर तक का सफर कैसे तय करें?
From Ayodhya Dham Station (AY):
- स्टेशन के बाहर निकलते ही आपको E-Rickshaw और E-Buses मिल जाएंगी।
- राम मंदिर यहाँ से वॉकिंग डिस्टेंस पर भी है (15-20 मिनट पैदल), लेकिन रिक्शा लेना बेहतर है।
- किराया: ₹20 – ₹40 प्रति सवारी (Sharing)।
From Ayodhya Cantt Station (AYC):
- यहाँ से आपको टेम्पो या ऑटो लेना पड़ेगा।
- किराया: ₹50 – ₹80 (Sharing) या ₹250 – ₹300 (Reserve Auto)।
- समय: 20-30 मिनट।
Best Time to Book & Travel Tips
अयोध्या में अब साल भर भीड़ रहती है, इसलिए “Last Minute” का इंतज़ार न करें।
- Advance Booking (120 दिन पहले): जैसे ही बुकिंग खुले (यात्रा से 4 महीने पहले), टिकट बुक कर लें। दीवाली, राम नवमी और सावन में टिकट मिलना मुश्किल होता है।
- Tatkal Booking: अगर प्लान अचानक बना है, तो यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10:00 बजे (AC) या 11:00 बजे (Sleeper) तत्काल टिकट ट्राई करें।
- Vikalp Option: टिकट बुक करते समय ‘Vikalp’ चुनें। अगर आपकी ट्रेन में सीट नहीं मिली, तो रेलवे दूसरी ट्रेन में सीट दे सकता है।
read also- भारत के चमत्कारी मंदिर जहाँ आस्था के आगे विज्ञान भी नतमस्तक है
सामान्य प्रश्न (FAQs) – Delhi to Ayodhya Train
Q1. दिल्ली से अयोध्या जाने में कितना समय लगता है?
Ans: लगभग 8 घंटे 20 मिनट लगते हैं। अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों से 10 से 12 घंटे का समय लगता है।
Q2. क्या अयोध्या धाम स्टेशन पर रिटायरिंग रूम (Retiring Room) उपलब्ध है?
Ans: हाँ, अयोध्या धाम स्टेशन पर आधुनिक रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी (Dormitory) उपलब्ध हैं, जिन्हें आप IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
Q3. क्या दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी जनरल टिकट (Unreserved Ticket) मिलती है?
Ans: हाँ, कुछ ट्रेनों (जैसे Farakka Exp, Sadbhavana Exp) में जनरल डिब्बे होते हैं। आप स्टेशन जाकर काउंटर से टिकट ले सकते हैं, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा होती है।
Q4. क्या अयोध्या में Ola/Uber चलती है?
Ans: 2026 तक अयोध्या में कैब सर्विस शुरू हो चुकी है, लेकिन E-Rickshaw वहां का सबसे बेस्ट और सस्ता साधन है।