IRCTC Discount for Students 2026: छात्रों को ट्रेन टिकट में कितनी छूट मिलती है और कैसे लें पूरी जानकारी

आज के समय में पढ़ाई के लिए घर से दूर रहना हर छात्र के लिए एक चुनौती है। हॉस्टल, फीस, किताबें और रोज़मर्रा के खर्च पहले ही बजट को टाइट कर देते हैं। ऐसे में जब घर जाने की बात आती है, तो ट्रेन टिकट का खर्च कई छात्रों के लिए मुश्किल बन जाता है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि IRCTC discount for students के तहत भारतीय रेलवे छात्रों को ट्रेन टिकट में 50% से लेकर 75% तक की छूट देता है। अगर आपको सही जानकारी हो, तो आप हर साल हजारों रुपये बचा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि irctc discount for students कैसे मिलता है, कौन-कौन इसके लिए eligible है और इसे लेने का सही तरीका क्या है।

छात्रों को ट्रेन टिकट में कितनी छूट मिलती है?

भारतीय रेलवे अलग-अलग छात्रों को उनकी कैटेगरी के अनुसार छूट देता है। यह छूट सिर्फ बेस किराये (Base Fare) पर लागू होती है।

1. सामान्य छात्र (General Students)

अगर आप किसी स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं, तो आपको:

  • सेकंड क्लास (2S) और स्लीपर क्लास (SL) में 50% छूट मिलती है।

2. SC/ST कैटेगरी के छात्र

अगर आप SC या ST कैटेगरी से आते हैं, तो:

  • सेकंड क्लास और स्लीपर में 75% तक छूट मिलती है।

3. रिसर्च स्कॉलर्स

अगर आप PhD या रिसर्च कर रहे हैं और आपकी उम्र 35 साल तक है:

  • स्लीपर क्लास में 50% छूट मिलती है (रिसर्च यात्रा के लिए)

4. MST (Monthly Pass) वाले छात्र

जो छात्र रोज़ कॉलेज आते-जाते हैं:

  • लड़कों को 12वीं तक और लड़कियों को ग्रेजुएशन तक फ्री या बहुत कम कीमत पर पास मिलता है।

5. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र

अगर आप UPSC, SSC या अन्य सरकारी परीक्षा देने जा रहे हैं:

  • सेकंड क्लास में 50% छूट मिलती है।

IRCTC छूट किन कामों के लिए मिलती है?

यह सबसे ज़रूरी बात है। रेलवे छात्रों को हर यात्रा के लिए छूट नहीं देता है। “irctc discount for students” का फायदा आपको सिर्फ इन 3 मुख्य स्थितियों में ही मिलेगा:

  1. घर जाने के लिए (Hometown Visit): अपने स्कूल/कॉलेज वाले शहर से अपने स्थायी घर (Hometown) जाने और छुट्टियां खत्म होने पर वापस कॉलेज आने के लिए।
  2. एजुकेशनल टूर (Educational Tour): अगर आपका स्कूल या कॉलेज आपको पढ़ाई के सिलसिले में किसी टूर (Trip) पर ले जा रहा है।
  3. परीक्षा देने के लिए (For Exams): केंद्र या राज्य सरकार की किसी सरकारी परीक्षा में शामिल होने के लिए।

IRCTC Discount for Students कैसे लें?

अधिकतर छात्रों को यही नहीं पता होता कि यह छूट कैसे ली जाती है। नीचे पूरा प्रोसेस में दिया गया है:

Step 1: कॉलेज से कंसेशन फॉर्म लें

Railway reservation counter पर जाओ Student Concession Form लो।

Step 2: फॉर्म भरें और साइन करवाएं

  • अपना नाम, क्लास, रूट भरें
  • प्रिंसिपल या डीन से साइन करवाएं
  • कॉलेज की स्टाम्प लगवाएं

Step 3: रेलवे स्टेशन काउंटर पर जाएं

  • कंसेशन फॉर्म
  • कॉलेज ID कार्ड

इन दोनों के साथ PRS काउंटर पर जाएं।

Step 4: टिकट बुक करें

क्लर्क आपके फॉर्म को चेक करेगा और आपको discount के साथ टिकट दे देगा।

निष्कर्ष

IRCTC discount एक बहुत ही फायदेमंद सुविधा है, जिसका सही इस्तेमाल करके छात्र अपने पैसे बचा सकते हैं। बस आपको सही प्रोसेस और नियम पता होने चाहिए।अगर आप पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं, तो अगली बार ट्रेन टिकट बुक करते समय इस छूट का जरूर फायदा उठाएं।

read also- Train Me Complaint Kaise Kare: 2026 में रेलवे से तुरंत शिकायत कैसे करें?

Leave a comment